Thursday, June 23, 2011

बदलता कौन है बुद्धू !

बदलता कौन है बुद्धू!
हर आँख
वहीं की वहीं
वैसी की वैसी ही
पड़ी रहती है,बस 
अनुभवग्रस्त
विचारों की पीढ़िया
चढ़ती रहती है,निरंतर ,अपनी
कभी पूर्वनियत-कभी अनियत
सीढ़िया दर सीढ़िया
और,पनपती जाती है
ज़िन्दगी के माथे पर
उनकी जिद्द के
शुद्ध,लाल तिलको की
अशुद्ध रीतियाँ
और वक़्त दर वक़्त
जीत की समझ की कथाएं
बदल डालती है
जय-विजय की
भाषा का हर पता
पराजयों की
संतुलित भाषा में!!  



                      ***हेमा***


























10 comments:

  1. काश इस कविता की सराहना किसी अन्य कविता के शब्दों से कर पाता ...

    ReplyDelete
  2. यथास्थिति और जीवन यथार्थ की विडंबना पर सटीक कविता है। अपने कलेवर में थोड़ी और खुल सकती थी, लेकिन यों अपने आप में मुकम्‍मल है। बधाई हेमाजी।

    ReplyDelete
  3. ज़िन्दगी के माथे पर
    उनकी जिद्द के
    शुद्ध,लाल तिलको की
    अशुद्ध रीतियाँ
    और वक़्त दर वक़्त
    जीत की समझ की कथाएं
    बदल डालती है... bahut badhiya. pahli post ki badhai.

    ReplyDelete
  4. हेमा जी, ब्‍लाग पर आपकी पोस्‍ट पढ़ने मे नहीं आ रही है। कैसे हिंदी में खुलेगा। बताऍंगी।

    ReplyDelete
  5. और,पनपती जाती है
    ज़िन्दगी के माथे पर
    उनकी जिद्द के
    शुद्ध,लाल तिलको की
    अशुद्ध रीतियाँ
    और वक़्त दर वक़्त
    जीत की समझ की कथाएं... bahut khoob :)

    ReplyDelete
  6. और वक़्त दर वक़्त
    जीत की समझ की कथाएं
    बदल डालती है
    जय-विजय की
    भाषा का हर पता
    पराजयों की
    संतुलित भाषा में!! अनुभव जन्य बोध ..बढ़िया कविता हेमा !

    ReplyDelete
  7. बोध-कविता है, जैसे बोध-कथाएं होती हैं. कम में बहुत कुछ कहती.

    ReplyDelete
  8. सुंदर पंक्तियां

    ReplyDelete
  9. anubhav se sarabor rahi hian sabhi abhivyaktiya jo bhi ab tak padhi or ye bhi visheshta liye hue hai ,,bilkul , badalta kon hai.

    ReplyDelete